शनिवार, 7 सितंबर 2019

चंद्रयान 2

नई तरह से चलो चाँद को घूमें
फिर से चलो हम चाँद को चूमें

तेरी सतही पानी,कण-कण में
नवीन बोध से उसमें हम झूमें

विक्रम ध्रुव में पग रखने को है
आज चल चन्द्र चट्टानों को चूमें


बर्फीली घाटी में जीवन का शोध
प्रज्ञान सजग व मद्र चाल से घूमें


तिरंगा को श्वेत आभा में लहराये
रजनी के आँचल में नाचे और झूमें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें