सोमवार, 6 जुलाई 2026

तलाश

बज़्म-ए-अदावत में कोई यार तलाश करता हूँ,
सफ़ीराना सफ़र में ज़िंदगी की तलाश करता हूँ।

नूर-ए-कुदरत से पुर-नूर है यह हसीन दुनिया,
बन जाए कब जवाहिर, हर संग तराश करता हूँ।

बहे तन से पसीना या आँखों से सैलाब निकले,
रहे रौशन मेरा कुनबा, वो फ़िक्र-ए-मआश करता हूँ।

है दहशत से परेशां आज मेरे मुल्क का हर शहर,
हर हाल में हो अमन, सितमगरों का विनाश करता हूँ।

उम्र गुज़री है कारवां की तरह मग़रिब-ओ-मशरिक़ में,
जलता रहे भले 'शिहाब', खुशियाँ रशाश करता हूँ।

फर्ज़

जो निज़ाम-ए-वक़्त को चले थे, वो अफ़साने बन गए,
सलाम उस मिट्टी को जहाँ राम‑लखन दीवाने बन गए।

​था अजब वो सब्र का दौर, जो फ़र्ज़ में गुज़र गया,
महलों के वासी देखो, जंगलों में ठिकाने बन गए।

​जहाँ न्याय की ख़ातिर ख़ुद को भी दाव पर लगा दिया,
इस देश के वो उसूल, सदियों के पैमाने बन गए।

​वो जो फिरंगी सितम पे लहू दे के शहीद हुए,
उनकी शहादत के क़िस्से, आज़ादी के तराने बन गए।

​मक़्सद रहा बस अमन का, चाहे परदेश ही क्यों न हो,
'शिहाब' हम जहाँ भी गए, वतन के परवाने बन गए।

शनिवार, 4 जुलाई 2026

तुम्हारी आहट

धड़कनें बढ़ जाती हैं  
जवाँ दिलों की जब तुम उतरते हो बगियों में।  
बहार खिल उठती है  
जब गूँजते हैं भँवरे तुम्हारी कोमल कलियों में।

तुम्हारी आहट से ही  
रूह तक महक उठती है हवाओं में।  
तुम्हारी मुस्कान से ही  
रंग घुल जाते हैं हर एक दहलीज़, हर एक गलियों में।

तुम्हारे कदमों की हल्की सरसराहट  
पत्तों को भी गीत सुनाती है शाखों में।  
तुम्हारी मौजूदगी का जादू  
चाँद को भी झुका देता है अपनी अंजुरियों में।

तुम्हारी चुप्पी तक में  
एक मीठी सरगम उतर आती है तन्हा शामों में।  
तुम्हारी नज़र का बस एक ठहरना  
धड़कनें बाँध देता है तेरी कोमल अधरियों में।

तुम्हारी छुअन की हल्की सी फुसफुसाहट  
पलकों पर फूल उगा देती है।  
तुम्हारी रूह की कोमल बारिश  
मन को भीगाती है सावन की बिजूरियों में।

आ जाओ करीब

आ जाओ करीब तुम,  

रूमानियत को बहने दो।  

मिलो फिर नसीब तुम,  

रूहानियत को रहने दो।


ये पल जो थम गया,  

धड़कनों को कहने दो।  

साँसों की तार पर,  

रागनियत को बजने दो।


आँखों की रोशनी में,  

सपनों को सजने दो।  

दिल की हर धड़कन,  

बेताबियत को चढ़ने दो।


अब दिल की दरगाह पर,  

इश्क़ को ठहरने दो।  

रूह की गलियों में,  

नूरानियत उतरने दो।


ये तन्हा सी रात भी,  

ज़िक्र में ढलने दो।  

तारों की महफ़िल में,  

फ़ानियत को जलने दो।


हथेलियों की गर्मी में,  

दुआओं को बसने दो।  

लबों की ख़ामोशी में,  

हरफ़ियत को रसने दो।


लबों की ख़ामोशी में,  

तौहीद को कहने दो।  

अब आँखों की गहराई में,  

विस्मियत को रहने दो।


आ जाओ करीब तुम,  

इश्क़ को सँवरने दो।  

मिलो फिर नसीब तुम,  

आक़बियत में मिलने दो।