शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

मंगल मिलन



अग्नि शिखा पर आरोहित हमारा मंगलमयी तिरंगा
मंगलाचारण किये धूम मचाता कूंच किया मंगल पथ
शुभ संकल्प से जगमगाता और प्रकाश पर्व मनाता
यशस्वी वैज्ञानिकों ने किया इसे प्रशस्त पथ

तीन शतक दिवसीय ६५ करोड़ किमी लम्बी मार्ग में
ना थके ना रुके अनवरत संकल्पित लक्ष्य के साथ
मंगल की चाह में मंगल से मंगल मिलन हेतु
गणन मनन करता रवि से पोषित ये हिन्द रथ

संसार का संशय मिटा जब मेरा आज एक ज्वाला फूटा
तेरे सीमा में प्रविष्ट होने को है मंगल मेरा सफल रथ
प्रत्येक सातवें गण का सन्देश ला रहा हूँ धरा से
चुम्बन को आतुर है आगवानी करने आ जाना पार्थ

धन्य हुआ वैज्ञानिक तेरा  ज्ञान विज्ञान का अभियान
रवि संदेशा लाया  तेरा लाल है मंगल की लाली के साथ
अद्भुत था क्षण प्रतिक्षण साक्षी बना ये विश्व विशाल
मंगलमयी सतरंगी धरा के दूत किया अपना हाथ लाल 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें