गुरुवार, 13 अगस्त 2026

राग-ए-आज़ादी

दिल के ख़ानों में तिरंगा सरफ़रोशी बन गया,

राग-ए-आज़ादी पे दिल भी रक़्स में अब ढल गया।


माटी की ख़ुशबू ने ताज़ा फिर इरादों को किया,

सीने में जज़्बा वतन का बन के रौशन पल गया।


राह में मुश्किल थी माना, हौसला कम ना हुआ,

हर क़दम पर हिम्मतों का कारवाँ फिर सँभल गया।


जब शहादत की तारीख़ों का उजाला याद आया,

हिन्द का फिर एक सितारा दिल में आ के जल गया।


जब तिरंगा आसमाँ से बात कोई करता है,

रग-रग में शोला वफ़ा का बे-इख़्तियार उछल गया।                  

'शिहाब' अल्फ़ाज़ों में मुल्क की बात ही कुछ और है

सच का जादू बन के नग्मा हर दिलाँ में ढल गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें