रविवार, 14 जून 2026

पैगाम

तुम सुबह-ए-बनारस की इबारत लिखो,
मैं अवधी शाम का पैगाम लाता हूं।

तुम मोहब्बत का नया रंग भरो इस तरह,
मैं दिल्ली का दिलकश अंजाम लाता हूं।

​तुम शब्दों में गंगा की धुन बाँधो तो,
मैं हर लफ़्ज़ में इक निज़ाम लाता हूं।

तुम लहरों पे लिख दो कोई ग़ज़ल,
मैं संगम से छलकता जाम लाता हूं।

​तुम सुर में ढालो शहनाई-सा रंग,
मैं दिल से निकला सलाम लाता हूं।

तुम अवध की ठुमरी सी बात कहो,
मैं लखनऊ का नरम कलाम लाता हूं।

​तुम अक्षरों में प्रेम-रस यूँ भर दो,
मैं रागों का सारा धाम लाता हूं।

तुम धड़कन में कोहसार बस जाने दो,
मैं मिथिला का भी एहतिराम लाता हूं।

​तुम चाहत को रंगों में ढालो ज़रा,
मैं सावन का भी पैग़ाम लाता हूं।

तुम पंखों से छू लो आसमां सारा,
मैं उड़ानों का ऊँचा मक़ाम लाता हूं।

जद्दोजहद

कभी धूप के थपेड़ों से झुलसा हूँ मैं,
पानी की हर एक बूंद को तरसा हूँ मैं।

​भड़क उठे न घर में कहीं आग फिर से,
बस इस डर से सावन-सा बरसा हूँ मैं।

​ग़ुर्बत में भी किया न कभी कोई भेद मैंने,
हर एक निवाले को बराबर परसा हूँ मैं।

​गवाह हैं मेरे ये आफ़ताब और महताब,
तक़वीम के लिए तो एक अरसा हूँ मैं।

​नाम मेरा न पूछ, तू मेरी कहानी पढ़ ले,
ख़ामोशी के लफ़्ज़ों में भी तो रसा हूँ मैं।

ग़म

वो ग़म भी क्या ग़म है जिसमें तेरी याद न हो,
दिल में उठे जो दर्द, लबों पर फ़रियाद न हो।

हर सिम्त धुआँ ही धुआँ हो, गर आग में बाद न हो,
तेरा ख़्वाब भी क्या ख़्वाब हो, जो दिल बर्बाद न हो।

निगाहों में तू ठहर जाए, रूह मगर आज़ाद न हो,
वो दिल ही क्या दिल है जो तेरे इश्क़ से आबाद न हो।

क्या काशी क्या दिल्ली, गर तुझसे कोई इरशाद न हो,
उस शहर का मतलब ही क्या, जहाँ कोई शाद न हो।

जीना भी क्या जीना हो, अगर दिल में फ़साद न हो,
शिहाब, ऐसा भी ग़म क्या, जिसमें दिल उन्माद न हो।

चाहत

चाहत की हसरतें दिल में जवाँ हो तो,
ख़्वाब पलकों पे यूँ ही रवाँ हो तो।

दूरियाँ भी न हों कभी महसूस,
दिल में बस तेरी ही निशाँ हो तो।

तेरे आने की एक आहट से,
ज़िंदगी फिर नई जवाँ हो तो।

लफ़्ज़ अपने ही रौशनी बन जाएँ,
आँख में एक सा आसमाँ हो तो।


साँस ठहरे ज़रा-सी ख़ामोशी में,
“शिहाब”, दिल में गर धुआँ हो तो।

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

चुनावी मौसम

​दिन महीने साल अब फिर से गुज़रने लगे हैं,
अपनी हालत को तो अब लोग समझने लगे हैं।

​मानसून आने से शाख़ों के भी रंग सब्ज़ हुए,
कुकुरमुत्ते भी वजूद अपना तलाशने लगे हैं।

​इंतख़ाबाती दिनों में वादे सब याद आए,
फिर नुमाइंदे इलाक़ों में यूँ घूमने लगे हैं।

​जो बने थे मालिक उनका भी ग़ुरूर ख़ाक हुआ,
दर-ब-दर फिरते हैं, पसीने में तरने लगे हैं।

​ना हया है ना वसूल, कुर्सी ही अब दीन हुई,
गिरगिटों की तरह वो फिर रंग बदलने लगे हैं।

​मुल्ज़िमों का तय न कोई अब यहाँ जुर्म हुआ,
इस चुनावी जंग में जन-अदालत सजने लगे हैं।

​गंगा-कोशी के ही हम्माम में दाग़ी भी धुले,
ग़फ़लतों में क्यों चुनाव ऐसे होने लगे हैं।

​हर एक मजलिस में जाना ही इमां हो गया,
'शिहाब' परिंदे इस डाल से उस डाल पे डोलने लगे हैं।

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

सहर

शब के ही सीने में सहर हमेशा दमकती तो है,
मशरिक़ से रोज़ आफ़ताब की किरन निकलती तो है।


​न इतराए शब-ए-नरगिस यूँ अपनी सूरत पर,
सूखा ही सही, मोगरे की ख़ुशबू महकती तो है।


​बिखरते रिश्तों का कारवाँ चल रहा यूँ ही,
हैं आँखें ख़ामोश पर, साँस ये लरज़ती तो है।


​उजाड़ा था जिसे सय्यादों ने, वो आशियाँ फिर से,
बन रहा है और गुलशन में बुलबुल चहकती तो है।

नमी सी घुली है बहुत रिश्तों की हवाओं में,
शिहाब बेशक न बरसे, निगाह बरसती तो है।

रविवार, 6 जुलाई 2025

गुजरते पल

गुज़रते हुए पलों का क्या,
इन राहों के कारवाँ का क्या।

साल फिर से झुक के रह गया,
अब उन सारी हसरतों का क्या।

संभलने की चाह भी रह गई,
इन टूटी हुई सलवटों का क्या।

चाँदनी यूँ ही छनती रही,
पीली‑सी उन किरणों का क्या।

नींद पूरी कभी मयस्सर न हुई,
बस उन्नींदी करवटों का क्या।

उम्र यूँ ही कटी आधी-अधूरी,
शिहाब, इन करवटों का क्या।