आज खिड़की से बरफ़ में लिपटी हुई दरख्तों को देखता हूँ,
सफेद लिवास में ख़ामोश जमीन के सब्ज को देखता हूँ।
इस दुधिया रात में सितारों के दीदार की ख्वाहिश लिए,
आज महताब को बेइंतहा फलक में खोजता हूँ।
आज महताब को बेइंतहा फलक में खोजता हूँ।
सफ़ेद और स्याह की मानिंद है आज रंग क़ायनात का,
आज वाह रे कुदरत जमीन पर क़हक़शाँ को देखता हूँ ।
आज वाह रे कुदरत जमीन पर क़हक़शाँ को देखता हूँ ।
परिंदों का आशियाँ सलामत रहे बर्फीले शाख पर,
आज बर्फ के पिघलने में एक नज़्म सुनता हूँ।
आज बर्फ के पिघलने में एक नज़्म सुनता हूँ।
ना कोई शोर हर तरफ है आज सन्नाटा का कारोबार,
स्तब्ध पलकों से दिल्ली की रौनक को वियना में ढूंढता हूँ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें