शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

रंगो के तिलिस्म

मगरिब में ढलते रंगो के तिलिस्म में खनक किसका है
ये उड़ते रंगो के सैलाब के  जिस्म में धनक किसका है

कोयल की कूक या आबे बहिश्त से निकलती ये तान
मौशिकी और फ़िज़ां के मक़ामात में झनक किसका है

फ़िज़ां के रुखसार में या अब्र में लिपटी ये चम्पई लेप
रंगो के इस बाजार के कारोबार का भनक किसका है

शहाब के ज़जीरे में नायब रंगों का ये लाज़बाब रक़्स
रूहानी तराने व् दिलक़श बंदिश में छनक किसका है

ये कौन सा रंगसाजी या मुसब्बिर की नामचीन शबीह
शिहाब उफ़क के रुख को रंगने का सनक किसका है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें