सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

चुनावी मौसम

​दिन महीने साल अब फिर से गुज़रने लगे हैं,
अपनी हालत को तो अब लोग समझने लगे हैं।

​मानसून आने से शाख़ों के भी रंग सब्ज़ हुए,
कुकुरमुत्ते भी वजूद अपना तलाशने लगे हैं।

​इंतख़ाबाती दिनों में वादे सब याद आए,
फिर नुमाइंदे इलाक़ों में यूँ घूमने लगे हैं।

​जो बने थे मालिक उनका भी ग़ुरूर ख़ाक हुआ,
दर-ब-दर फिरते हैं, पसीने में तरने लगे हैं।

​ना हया है ना वसूल, कुर्सी ही अब दीन हुई,
गिरगिटों की तरह वो फिर रंग बदलने लगे हैं।

​मुल्ज़िमों का तय न कोई अब यहाँ जुर्म हुआ,
इस चुनावी जंग में जन-अदालत सजने लगे हैं।

​गंगा-कोशी के ही हम्माम में दाग़ी भी धुले,
ग़फ़लतों में क्यों चुनाव ऐसे होने लगे हैं।

​हर एक मजलिस में जाना ही इमां हो गया,
'शिहाब' परिंदे इस डाल से उस डाल पे डोलने लगे हैं।

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

सहर

शब के ही सीने में सहर हमेशा दमकती तो है,
मशरिक़ से रोज़ आफ़ताब की किरन निकलती तो है।


​न इतराए शब-ए-नरगिस यूँ अपनी सूरत पर,
सूखा ही सही, मोगरे की ख़ुशबू महकती तो है।


​बिखरते रिश्तों का कारवाँ चल रहा यूँ ही,
हैं आँखें ख़ामोश पर, साँस ये लरज़ती तो है।


​उजाड़ा था जिसे सय्यादों ने, वो आशियाँ फिर से,
बन रहा है और गुलशन में बुलबुल चहकती तो है।

नमी सी घुली है बहुत रिश्तों की हवाओं में,
शिहाब बेशक न बरसे, निगाह बरसती तो है।

रविवार, 6 जुलाई 2025

गुजरते पल

गुज़रते हुए पलों का क्या,
इन राहों के कारवाँ का क्या।

साल फिर से झुक के रह गया,
अब उन सारी हसरतों का क्या।

संभलने की चाह भी रह गई,
इन टूटी हुई सलवटों का क्या।

चाँदनी यूँ ही छनती रही,
पीली‑सी उन किरणों का क्या।

नींद पूरी कभी मयस्सर न हुई,
बस उन्नींदी करवटों का क्या।

उम्र यूँ ही कटी आधी-अधूरी,
शिहाब, इन करवटों का क्या।

सोमवार, 17 जून 2024

रहगुज़र

कभी देश में, कभी परदेश में रहगुज़र रहता है,
बंजारा हयात है, क़दम हरदम सफ़र में रहता है। 
​वतन का परचम हो बुलंद दुनिया की महफ़िल में,
चलें चाहे जिन राहों पे, मंज़िल पे नज़र रहता है। 
​ग़ैर मुल्कों की गलियों में भी मोहब्बत ढूँढ लेते हैं,
सिफ़ारतगिरी की राहों में भी दिल-ओ-जिगर रहता है। 
​बढ़ता रहता है कारवाँ अपने क़ौमी हदों से दूर,
क़ौमी मफ़ाद के लिए दिल हमेशा अगर-मगर में रहता है। 
​मक़सद नहीं सिर्फ़ जीत, है अमन की चाह हमें,
मुंतज़िर 'शिहाब' कभी इधर तो कभी उधर रहता है।

रविवार, 9 जून 2024

उम्मीद के डगर

अनवरत गिरते पानी के बुलबुलों से पत्थर भी पिघलेंगे  
वक़्त सा मिज़ाज रख संग तराशकर बहर भी निकलेंगे

सब्र से कदम धीरे बढ़ाये जा जब भी धूमिल दिखे रास्ता
इस मंजर या पसमंज़र से उम्मीद के डगर भी निकलेंगे  

सिंचो अपने ख्वाबों की जमीन को ख़ून और पसीनों से 
सहरा में एक दिन बेहतर सब्ज ओ शज़र भी निकलेंगे

बगैर शोर किये साहिल की मानिंद बन जाओ मुंतज़िर 
खामोश इस समंदर से सुनामी की लहर भी निकलेंगे 

उम्मीद की लौ को जलाये रख इस घनघोर अंधियारे में 
शबे गम से ख़ुशी की बेमिशाल एक सहर भी निकलेंगे

रविवार, 12 मई 2024

जारुल के फूल

तेरे अश्क़ में गुलाबी बैगनी होता जारुल के फूल
तेरे लबों से सुर्ख़ रंग चुराता ये गुलमोहर के फूल

बादे नसीम ने दस्तक़ दी वैसाख की एकसुबह में 
राहों में तेरा मिलना फिर से निराला एक कौतूहल

दोस्ती के रंग को तुमने ही पीला बनाया था शायद
जैसे इन हरी हरी पत्तियों के बीच इठलाता कनैल

तुम्हारी यादें अब भी झांकती है इन फ़ज़ाओं में 
जैसे तेरी जूलफों से रंग चुराता ये नशीले बादल

फिर से ज़र्द लिबास में लिपटे सोनाली के शज़र 
दमकता तेरा रुख़सार जैसे आफ़ताब का जमाल


बुधवार, 8 मई 2024

इंतिखाब

बिगूल बज चूका है  जश्न  है इंतिखाब का
तय अब हो गया है  मसला  इंतिसाब का

रोज नहीं आता है  मौका है बासवाब का  
राय तो बता दो वक़्त नहीं इज्तिनाब का 

कुछ तो हैं कमजर्फ इस चुनावी दौड़ में 
समझकर मत दें समय है इक्तिसाब का

चले हैं जीतने को वो कोरे वादों के सहारे 
नेकी के लिए चुने नायब ख्वाबख्वाब का 

न राजा न रंक हमसब हैं नायाब इंसान  
चुपके से जता दें बारी है इन्किलाब का

[बिगूल- Bugle इंतिखाब- Election, इंतिसाब- Fixing, बासवाब- Proper, 
इज्तिनाब-Abstain or avoiding, कमजर्फ-Silly
इक्तिसाब-Attainment/self gain, नायब- Repersentative, 
कोरे- Plain, ख्वाबख्वाब- Dream]